संस्कृत को बढावा देने के लिए श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता

                                 रेवाड़ी (हरियाणा): जैन पब्लिक विद्यालय में संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें महावीर सदन की लक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। इसमें सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में प्रदेश व जिलास्तर पर सराहनीय प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता की शुरुआत वंशिका व किरण ने वंदेमातरम गीत से की।


                               प्रतियोगिता में आदिनाथ, अजितनाथ, पा‌र्श्वनाथ एवं महावीर सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूर्वा व मुस्कान के संचालन में संपन्न हुई प्रतियोगिता में महावीर सदन की लक्षिता प्रथम, अजिनाथ सदन की भूमि द्वितीय व पा‌र्श्वनाथ सदन की भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी विभागाध्यक्ष गोपाल शर्मा, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. अजेश जैन, नैतिक शिक्षा विभागाध्यक्ष राजेश जैन ने निर्णायकमंडल के रूप में विजेताओं का चयन किया। समय संयोजन का प्रभार छात्रा कल्पना ने संभाला। इससे पूर्व अंकुर विभाग प्रभारी रेणिका जैन व मुख्य अध्यापिका विजय गुप्ता ने बताया कि समारोह में सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में जिला व प्रदेश स्तर पर सराहनीय प्रयास करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के प्रधान पीके जैन, उप प्रधान प्रदीप जैन, सचिव दीपक जैन, प्रबंधक शशांक जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।